लातेहार, दिसम्बर 17 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर के बेतला रेंज स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कमलदहझील देशी पक्षियों के साथ ही विदेशी पक्षियों का भी सबसे पसंदीदा स्थल है। यही वजह है कि खासकर जाड़े के मौसम में झील के पास अधिकतर प्रवासी पक्षियों का लगा जमावड़ा देखने को मिलता है। इसबारे में रेंजर उमेश कुमार दूबे ने बताया कि ठंड के शुरुआती दौर से ही प्रवासी पक्षियों का पलामू टाईगर रिजर्व के इलाके में आगमन शुरू हो जाता है।वे खासकर जाड़े के मौसम में बर्फीले प्रदेशों में तापमान में काफी गिरावट आने के कारण ठंड से बचने के लिए यहां पहुंचते हैं और मौसम के बदलते ही गर्मी के दिनों में पुनः अपने स्थान पर लौट जाते हैं। वहीं रेंजर दूबे ने ठंड के मौसम में खासतौर पर नॉर्थ पोल,साइबेरियन,मध्य एशियाई,तिब्बती आदि माईग्रेटी पक्षियों के पीटीआर के विभिन्न हिस्सों में ...