प्रयागराज, अगस्त 24 -- प्रयागराज, प्रमु्ख संवाददाता। आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबिज इंजेक्शन लगाने के साथ नगर निगम का पशुधन विभाग विदेशी नस्ल के कुत्तों की बढ़ती संख्या भी रोकेगा। इस योजना के तहत घरों में पल रहे कुत्तों की भी एंटी रेबिज टीकाकरण के साथ बंध्याकरण भी किया जाएगा। पालतू कुत्तों के बंध्याकरण के लिए पशुधन विभाग की टीम सर्वे करेगी। नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि जिन पालतू कुत्तों का नगर निगम से लाइसेंस बन चुका है, उनका बंध्याकरण करना परेशानी नहीं है। बिना लाइसेंस वाले पालतू कुत्तों को खोजा जाएगा। पशुधन अधिकारी के मुताबिक शहर में विदेशी नस्ल के कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बड़ी संख्या में कुत्ते बाहर से लाए जा रहे हैं। यह भी जानकारी मिली है कि शहर में अवैध रूप से कुत्तों के ब्रीडिंग केंद्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.