नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- उत्तरी कैरोलिना के एक तटवर्ती बार में भीड़ पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम आठ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार देर रात यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी रात करीब 9:30 बजे साउथपोर्ट के तट पर स्थित बार और रेस्टोरेंट के एक लोकप्रिय क्षेत्र के पास हुई। साउथपोर्ट, विलमिंगटन से लगभग 48 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एक ऐतिहासिक बंदरगाह शहर है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर किनारे के पास एक छोटी नाव चला रहा था। वह कुछ देर रुका और भीड़ पर गोलीबारी करने के बाद भाग गया। पुलिस ने इस घटना में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने हमले के पीछे का कारण नहीं बताया है। उन्होंने मारे गए लोगों के नाम भी जारी नहीं किए और न ही घायलों के बारे में कोई जानकारी साझा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.