बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। उ.प्र. विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति सत्यपाल सिंह ने कहा कि विदुर कुटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शासन पूर्ण गंभीर और संवेदनशील है। विदुर कुटी को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए तथा गंगा की धारा को विदुर कुटी तक लाने के लिए कार्य योजना बनाएं और उसे डीएम के माध्यम से शासन को प्रेषित करें, ताकि समिति के माध्यम से भी उसको स्वीकृत करने में अपना योगदान दिया जा सके। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में समिति ने कुल 08 लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। समिति के अनुसार लोक निर्माण विभाग से संबंधित दोनों प्रकरणों को संतोषजनक रूप से निस्तारित किया जा चुका है, जबकि समाज कल्याण एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित दोनों प्रकरणों को भी पूर्ण कराया जा चुका है। पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.