आजमगढ़, मार्च 3 -- यूपी के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अहरौला क्षेत्र के इब्राहिमपुर गहजी गांव में शादी में नकली जेवर लाने से नाराज कन्या पक्ष के लोगों ने सोमवार भोर में दूल्हे को बंधक बना लिया। दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच दिनभर पंचायत चली। शाम को साढ़े तीन लाख रुपये देने पर कन्य पक्ष के लोगों ने दूल्हे को छोड़ा। इसके बाद बाराती लौट गए। इब्राहिमपुर गहजी गांव के रनहे वाले मुन्ना मद्धेशिया की बेटी माला की शादी मऊ जिले के मोहम्दाबाद गोहना थाना क्षेत्र के चकजाफरी गांव के रहने वाले पिंटू साव के साथ तय हुई थी। पिंटू साव का परिवार हावड़ा पश्चिम बंगाल में रहता है। अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर के रहने वाले श्रवण मद्धेशिया ने शादी में मध्यस्थता की थी। रविवार को हावड़ा से बारात अहरौला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.