जहानाबाद, अक्टूबर 11 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित बिधुत कार्यालय मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिस मे सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार और जेई ज्योति प्रकाश पटेल को भावभीनी विदाई दी गई जबकी नय सहायक विद्युत अभियंता राजेश कुमार के स्वागत किया गया। निशांत कुमार पदोन्नति के बाद कार्यपालक अभियंता बनकर बांका जा रहे हैं जबकि ज्योति पटेल सहायक अभियंता में पदोन्नति पाकर जा रहे हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मखदुमपुर में दोनों का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। इनके कार्यकाल में विद्युत सेवा में अच्छा सुधार हुआ है। जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे। जनता इन्हें हमेशा याद रखेगी। इस अवसर पर मुखिया रामनिवास शर्मा ,जदयू नेता दिनेश वर्मा विभाग सभी कर्मी लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...