मधेपुरा, सितम्बर 13 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता प्रखंड कृषि कार्यालय सिंहेश्वर में नवपदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी और पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पदभार ग्रहण और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड उर्वरक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार भगत ने किया। मौके पर पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार ने नवपदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार को पदभार सौंपा। नवपदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं व अभियानों को किसानों तक पहुंचना पहली प्राथमिकता होगी। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक रजनीश सिंह, अमित कुमार, बीटीएम देवकी रानी, एटीएम अमृतेश कुमार, अमरेश कुमार, प्राची आनंद, लेखापाल मो. मुमताज, किसान सलाहकार मनोज कुमार, ललन कुम...