प्रयागराज, फरवरी 3 -- आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ निदेशक एसके तिवारी और प्रधानाचार्य एके पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रैम्प वॉक, संगीत, नृत्य और धुन पहचानो जैसे विविध कार्यक्रमों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन समृद्धि और ईशान ने किया, जबकि हेड ब्वॉय अथर्व व हेड गर्ल श्रेया ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान रचना सिंह, सुमन तिवारी, शिखा मुखर्जी और मो. अरशद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...