प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज। सेंट जोसेफ कॉलेज में शनिवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। 'स्मृतियां: हमारे विद्यालय के उजाले और साए' थीम पर आयोजित समारोह में 12वीं के छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय में बिताए दिनों की स्मृतियां साझा की। इस दौरान गीत, संगीत, स्किट, काव्य पाठ, नाट्य प्रस्तुतियों के साथ ही 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित खेल गतिविधियों ने समारोह को जीवंत और यादगार बना दिया। आईटी एसोसिएशन की ओर से तैयार विदाई फिल्म ने छात्रों और शिक्षकों को भावुक कर दिया। 12वीं के विद्यार्थियों ने भी खास सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कॉलेज कप्तान आरिश अब्राहम ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंत में प्रधानाचार्य फादर वॉल...