सहारनपुर, फरवरी 10 -- एल्पाइन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों के भव्य विदाई समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में नए अध्याय की सशक्त शुरुआत को रेखांकित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक एवं खेल गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य शकील अहमद ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान प्रो. माजिद जमील, कोमल त्यागी, डॉ. आर्चासावी त्यागी, डॉ. कृष्णा आनंद, डॉ. कमलप्रीत कौर, आस्था जोशी और भाव्य सोम गर्ग आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.