प्रयागराज, फरवरी 10 -- सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का आशीर्वाद वचन समारोह मंगलवार को हुआ। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार दुबे, इंद्र नारायण शुक्ल और नीरज कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कक्षा 11 की छात्राओं ने विदाई गीत से सभी को भावुक कर दिया। संचालन हर्षित कनौजिया और प्रवर मिश्र ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...