महाराजगंज, अप्रैल 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में परास्नातक भूगोल द्वितीय वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की विदाई हुई। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि विदाई समारोह जीवन के नए आयाम का रास्ता खोलता है। ममता तिवारी ने सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत ज्योति मद्धेशिया ने प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान प्राचार्य ने भूगोल विषय को अत्यधिक रोजगार परक बताया। साथ ही भविष्य की चुनौतियों को दूर करने के लिए सुझाव दिया। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि भूगोल विभाग के पूर्व छात्र भारत वर्ष में विभिन्न उच्च पदों और महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। आपने यहां से जो ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया है उसका अपने भविष्य के निर्माण के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.