महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बा स्थित एक निजी विद्यालय में विदाई समारोह के दौरान छात्रों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लग गई। इस विद्यालय के 12 वीं के छात्र नीरज से दूसरे विद्यालय के छात्रों में कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बीच विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। विदाई समारोह समाप्त होने पर गेट पर कुछ बाहरी छात्र चले आए और नीरज से मारपीट करने लगे। इस दौरान नीरज के सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसआई नागेंद्र मणि ने बताया कि छात्रों में पहले भी कहासुनी हुई थी। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ह...