बरेली, फरवरी 12 -- द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्राओं ने 12वीं की विद्यार्थियों के लिए बुधवार को विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रामश्री ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मिस डीके की दिव्या यादव विजेता बनीं। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए। यहां डॉ. जरीन जहीर, श्रुति प्रज्ञान, चक्षु प्रिया सोम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...