बुलंदशहर, फरवरी 13 -- सुरेश चंद अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन वी.के. अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा,निधि शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। नृत्य, गीत एवं मंचीय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने आकर्षक कैटवॉक प्रस्तुत कर अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, विदाई समारोह भावनाओं से भरा हुआ रहा। मिस फेयरवेल का ख़िताब खुशी गुप्ता को तथा मिस्टर फेयरवेल सिद्धार्थ पाण्डेय को मिला।

हि...