बगहा, जनवरी 16 -- रामनगर। रामनगर के सिगड़ी मुड़िला गांव में लड़की की विदायी को ले लड़का व लड़की पक्ष के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची 112 की टीम को लड़का पक्ष के लोगों ने तीन घंटे तक बंधक बनाया लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि 112 की टीम ने लड़का चंदन के चचेरे भाई कुंदन कुमार को मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है। वहीं चंदन के परिजनों को भी मारापीटा गया है। रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी व थानाध्यक्ष दीपक कुमार घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला खत्म कराया। एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी। जांच में दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई के होगी। मामला यह है कि रामनगर के सिगड़ी मुड़िला गांव निवासी व भारतीय सेना में अग्निवीर के पद पर तैन...