एटा, अक्टूबर 3 -- लौटता हुए मानसून की अचानक दस्तक लोगों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार शाम शहर में अचानक हुई आधा से पौन घंटे की झमाझम बारिश से नाले-नालियां ओवरफ्लो हो गए, जिसके शहर के मुख्य मार्गों और गली-मोहल्लों में आधा फीट तक जलभराव हो गया। तेज बारिश से जन-जीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ। इतना ही नहीं तहसील सदर के कुछ क्षेत्रों में पकी खड़ी धान की फसले बारिश होने से प्रभावित हो गई। शहर में मानसून ने शुक्रवार शाम को दस्तक दी। अचानक हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से त्रस्त लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई, वहीं दूसरी ओर आधे घंटे की इस तेज बारिश ने शहर के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। नाले ओवरफ्लो होने से शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर जलभराव हो गया। बारिश के पानी ने शहर की मुख्य सड़कों को कुछ पल के लिए तालाब में तब्दील कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.