गंगापार, फरवरी 11 -- सर्वोदय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज करछना के विशाल प्रांगण में इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। चाहा है गुरुवर चाहेंगे हरदम और कभी अलविदा ना कहना जैसी प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी भावुक हो उठे। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने संघर्षों से जूझकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। डॉ. सुनील शुक्ला, अजय कुमार विश्वकर्मा व पवन गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मानसी, श्रेया, सुमन, धीरज व अंस ने आभार व्यक्त किया। संचालन शिवांजलि व आयुषी ने किया। संयोजक शिव शंकर गुप्ता व संचालन डॉ. वाचस्पति पाठक ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.