कौशाम्बी, फरवरी 9 -- सिराथू/सैनी हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कस्बे में स्थित एसएवी इंटर कॉलेज (इंग्लिश मीडियम) में सोमवार को 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विदाई कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर को जहां आकर्षक ढंग से सजाया गया था वहीं दूसरी ओर संपूर्ण वातावरण उल्लास, गरिमा और आत्मीयता से सराबोर रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। गीत, नृत्य और प्रेरणादायक वक्तव्यों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठों के सम्मान में कार्यक्रम का सफल आयोजन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीन ...