हाथरस, फरवरी 12 -- शादी के विदाई को यादगार बनाए जाने के लिए तरह तरह से कार्य किए जाते है। बुधवार को चंदपा के गांव परसारा में एक शादी चर्चा का विषय बन गई। जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर के जरिए विदा कराकर घर लाया। हेलीकॉप्टर से विदाई को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बुधवार दोपहर को गांव परसारा निवासी विक्रम सिंह अपनी दुल्हन गायत्री राघव को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर लाए। कैलाश सिंह के पुत्र विक्रम इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। शादी परसारा निवासी कैलाश सिंह के पुत्र विक्रम सिंह और मथुरा के तेहरा (मांट) निवासी हरी सिंह की पुत्री गायत्री राघव के बीच तय हुई थी। दुल्हन की विदाई आज दोपहर हेलीकॉप्टर से हुई, जिसे देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान पर सुरक्षा व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.