रांची, सितम्बर 16 -- राजधानी समेत पूरे झारखंड में अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान रांची, गिरिडीह, लोहरदगा, पलामू और गढ़वा में मंगलवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और लातेहार जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 18 सितंबर के बाद बारिश की रफ्तार में कमी आने की संभावना है।18 सितंबर के बाद थमेगी रफ्तार मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हुई है। लगभग सभी हिस्सों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश दुमका में 152 मिमी दर्ज की गई। पूर्वी सिंहभूम में 134.8, चाईबासा में 98.4, डाल्टनगंज 89, गिरिडीह में 85, जामा में 79.2, कोडरमा में 60.5, गुमला में 59, हजारीबाग में 55.5, रामगढ़ में 41, रांची में 41.2 मिमी बारिश हुई। 18 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.