सिमडेगा, नवम्बर 16 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर विदयालय स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू के प्रभाकर तिर्की, और कुल भुषण डुंगडुंग उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के एचएम लक्ष्मी नारायण सिंह, सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार का संचालन विद्यालय के शिक्षक अनूप डुंगडुंग ने किया। कार्यक्रम में छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। साथ ही झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली आंदोलन की याद दिलाने वाला रहा। मौके पर जिप सदस्य सामरोम पॉल टोपनो सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...