अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में काम करने वाले शिक्षकों को मानदेय देने में अब हीलाहवाली नहीं चलेगी। उनको पूरे साल का मानदेय देना होगा। इसके अलावा भविष्य निधि तथा जीवन बीमा की योजनाओं को भी लागू करना होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को पूरा मानदेय न देने तथा सेवा संबंधी सुरक्षा भी न प्रदान करने की बात बार-बार सामने आती है। इसको देखते हुए कई बार सदन में विधायकों द्वारा मामला उठाया गयाथा। जिसके क्रम में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र जारी करते हुए वर्ष 2001 में जारी शासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.