उरई, दिसम्बर 17 -- उरई। वित्त मंत्रालय भारत सरकार के वित्त-व्यय विभाग की निदेशक भूमिका वर्मा ने जनपद जालौन के आकांक्षी ब्लॉक अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ब्लॉक जालौन के ग्राम पंचायत शेखपुर बुजुर्ग में ग्राम्य विकास, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित गतिविधियों की बैठक एवं संवाद किया। यहां पंचायत भवन, ओपन जिम एवं पार्क, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का अवलोकन किया गया। यहां कराए गए गुणवत्तापूर्ण कार्यों की निदेशक द्वारा सराहना की गई। इसके उपरांत ग्राम पंचायत छिरिया सलेमपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य जांच में प्रयुक्त उपकरणों की कार्यक्षमता परखी गई। कम्पोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास सहित शैक्षिक सुविधाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गय...