घाटशिला, दिसम्बर 5 -- मुसाबनी, संवाददाता। वित्त रहित संस्थानों के अनुदान में 75 प्रतिशत वृद्धि को कैबिनेट में लाने, नामांकन के लिए सीट वृद्धि, वित्त रहित कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने व सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए वित्तरहित संस्थानों के लिए पोर्टल खोलने की मांगों को लेकर झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक मुसाबनी के गिरीश चंद्र झरो देवी उच्च विद्यालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर सीमा कल्याणी ने की। इसमें मुख्य अतिथि संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मंडल सदस्य चंदेश्वर पाठक, संयोजक कुंदन कुमार सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं द्वारा झारखंड राज्य का दौरा किया जा रहा है। इससे स्पष्ट हो ...