शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- बढ़ती ठंड को देखते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रविवार सुबह बारापुर गांव पहुंचे और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। सुबह करीब 8 बजे गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने वृद्ध, विधवा और गरीब लोगों को कंबल देकर ठंड से बचाव का प्रयास किया। प्रधान प्रतिनिधि रूपेश पांडे ने बताया कि जो लोग कंबल लेने से वंचित रह गए, उन्हें निजी खर्चे से 50 कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार, एसडीएम संजय कुमार पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि रूपेश पांडे और ग्रामीण रामऔतार वर्मा, जयराम वर्मा, बृजेश कुमार, रामदीन वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...