पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत शाहपुर गांव में शनिवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में प्रदेश के वित्त मंत्री सह क्षेत्र के विधायक राधाकृष्ण किशोर विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अकीदतमंदों को माहे रमजान की बधाई दी। उन्होंने क्षेत्र समेत पलामू जिला और राज्य के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आम जनों से सौहार्द के साथ त्योहार मनाने और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में सौहार्द का वातावरण बनाकर रखने और विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.