पलामू, दिसम्बर 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुंदरी लाह बगान का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि उनका नैतिक दायित्व बनता है कि कुंदरी लाह बगान के सर्वांगिण विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास करें। सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश सिंह ने इसके लिए उनसे अनुरोध किया था और नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में ही दादा का घर होने के कारण उनका दायित्व भी बन गया है। उन्होंने कुंदरी लाह बगान में लाह उत्पादन घटने को दुखद बताया और आरसीसीएफ और वन विभाग के अन्य अधिकारियों को लेकर कुंदरी लाह बगान में निकट भविष्य में आने और बगान के उत्थान की दिशा में पहल करने का भरोसा दिया। कुंदरी बगान का भ्रमण के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं से भी मुलाकात की। इस क्रम में ग्रामीणों ने वि...