दुमका, सितम्बर 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के वर्तमान वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा को राजभवन की ओर से छह माह का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। इस संबंध में राजभवन द्वारा मंगलवार को विश्वविद्यालय को एक पत्र भेजा गया, जिसके आलोक में कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के निर्देशानुसार कुलसचिव द्वारा सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्राप्त आदेश के अनुसार डॉ सिन्हा को 1 सितम्बर 2025 से अधिकतम छह माह अथवा झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से नियमित नियुक्ति होने तक के लिए वित्त पदाधिकारी पद पर सेवा विस्तार दिया गया है। डॉ संजय कुमार सिन्हा विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और पिछले छह माह से वित्त पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन में उनका लंबा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.