गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम और मानेसर में अभी तक वित्त एंव संविदा कमेटी का गठन नहीं किया गया है। समिति का गठन नहीं होने के कारण नगर निगम के बड़े विकास कार्यों को अनुमति नहीं मिल रही है। इस कारण शहर के लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बता दें कि नगर निगम गुरुग्राम और मानेसर के निगम चुनावों का परिणाम 12 मार्च को घोषित हुआ था। करीब तीन माह से सदन का गठन हुए हो चुका है, लेकिन अभी तक मेयर ने वित्त एंव संविदा की कमेटी का गठन नहीं किया है। वित्त एंव संविदा कमेटी का मुख्य कार्य होता है कि ढाई करोड़ से ऊपर के जो भी विकास कार्यों के एस्टीमेट हैं और टेंडरों को अनुमति देने का होता है, लेकिन कमेटी का गठन नहीं होने के कारण यह नगर निगम गुरुग्राम में 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्य अटक गए हैं। इन विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.