बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा को ज्ञापन दिया। जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रेमानंद शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के अवशेष बोनस एवं डीए के बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाये। शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए बीईओ से रिपोर्ट मंगाकर एरियर दिया जाये। राजन यादव ने कहा कि शिक्षकों का चयन वेतनमान लगाया जाये। ऑफलाइन स्वीकार पत्रावलियों को उनकी मानव संपदा सर्विस बुक के आधार पर चयन वेतनमान लगाया जाये। वेतन समय से दिया जाये। राजन यादव, भुवनेश गोविल, फरहत हुसैन, मोहम्मद विकारुद्दीन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...