चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह को लेकर अग्रणी जिला प्रबंधक विष्णु जी, नोडल अधिकारी सुखदेव महतो ने विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 9 से 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत केवाईसी, री-केवाईसी कराने और डिजिटल बैंकिंग में सुरक्षा के प्रति ग्राहकों को जागरूक करने पर जोर देने को कहा गया। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचने और सही केवाईसी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। वहीं गांव-गांव में कैंप लगाकर ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा केवाईसी कराने को कहा। बैठक में पीएनवी चक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.