चतरा, फरवरी 9 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। मयूरहंड पंचायत भवन में सोमवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबन्धक केके चौधरी के उपस्थिति में की गई। जिसमे मुख्य रूप से केवाईसी, री-केवाईसी और प्रधानमंत्री जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मंईया सम्मान योजना, केसीसी लोन, मुद्रा लोन, साइबर क्राइम फ्रॉड कॉल से हो रहे ठगी एवं उनसे बचने के उपाय शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई। सरकार द्वारा जारी 1930 नम्बर के बारे में जानकारी दिया गया । मौके पर एफएलसी राखी कुमारी और ओम कुमार रजक, संजना कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.