बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, संवाददाता। चिलकहर ब्लॉक के बलेसरा गांव में मंगलवार को वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ आरबीआई के एलडीओ श्रवण कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार एवं ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हैदर अली ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। इस दौरान एलडीएम सुशील कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि वित्तीय साक्षरता का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। यह जीवन जीने की एक कला है, जिससे हमारा जीवन और भविष्य सुरक्षित होता है। आरबीआई के एलडीओ श्रवण कुमार ने केवाईसी अपडेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं का बिना किसी बाधा के लाभ उठाने के लिए केवाईसी का अपडेट होना जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.