गोंडा, फरवरी 20 -- तरबगंज। वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षित बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम रामपुर टेंगरहा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ताओं और बैंक मित्रों जागरूक किया गया। एसबीआई के शाखा प्रबंधक उज्ज्वल कुमार ने केवाईसी की आवश्यकता, डिजिटल बैंकिंग की सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी से बचाव तथा बैंकिंग गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर बालेंद्र मिश्रा, राम कृष्णा, रोहित पांडेय, सोमनाथ, लाल कृष्णा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...