हाथरस, दिसम्बर 15 -- हाथरस, संवाददाता। मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री पर रोकथाम हेतु जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक में कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को नियमित एवं सघन निरीक्षण अभियान चलाने, बाजारों, होटल-ढाबों, मिठाई प्रतिष्ठानों, डेयरी इकाइयों एवं खाद्य निर्माण स्थलों से निरंतर नमूने संग्रहित कर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के उपरांत निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मिलावटी खाद्य पदार्थों विशेषकर दूध एवं दुग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.