मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ। चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति के दिन सोमवार को जिले के विभागों से जुड़े 18 करोड़ के भुगतान समाचार लिखें जाने तक किए गए। इनमें सर्वाधिक लोक निर्माण विभाग, मऊ नगर पालिका एवं शिक्षा के बिल शामिल रहे। सोमवार रात नौ बजे तक कोषागार के कर्मचारी भुगतान संबंधी प्रक्रिया करने को लेकर जूझते रहे। मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय कुमार गुप्ता स्वयं पटल-पटल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत होते रहे। जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों, आहरण और वितरण अधिकारियों को 25 मार्च तक कोषागार में बिल जमा करने के लिए कहा गया था। प्रस्तुत बिलों की आवश्यक जांच के पश्चात कोषागार द्वारा बिलों की पासिंग एवं ई-पेमेंट के माध्यम से 31 मार्च तक भुगतान के लिए निर्धारित समय अवधि में ऑथराइजेशन करने की कार्रवाई हुई। अंतिम दिन 31 मार्च को जिले के विभागों की ओर से प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.