कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में पं. दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना में वित्तीय प्रगति शून्य व भौतिक प्रगति शतप्रतिशत नहीं मिलने पर डीएम डॉ. अमित पाल ने नाराजगी जाहिर किया। मामले में उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी सहित जवाब मांगा है। मासिक समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कृषि से सम्बंधित सभी संवर्गों की बिन्दुवार समीक्षा किया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पं. दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनान्तर्गत माह नवम्बर हेतु निर्धारित भौतिक लक्ष्य 99.00 हेक्टेयर के सापेक्ष 84.00 हेक्टेयर की ही पूर्ति हुई है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर किया। इसके बाद वित्तीय लक्ष्य 61.74 की समीक्षा में पाया कि प्रग...