सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। आरबीआई की ओर से वित्तीय धोखाधड़ी विषय पर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। शहर के एक होटल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न जिलों के उप पुलिस अधीक्षकों सहित विभिन्न श्रेणी के 80 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। आरबीआई के उप महाप्रबंधक नीरज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बढ़ते वित्तीय अपराधों के युग में भारतीय रिज़र्व बैंक की भूमिका और वित्तीय साक्षरता एवं उपभोक्ता संरक्षण के महत्व के विषय में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को वित्तीय अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने और नागरिकों को धोखाधड़ी की गतिविधियों का शिकार होने से बचाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करना है। अविनियमित जमा योजनाओं के खिलाफ भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा की गई विभिन्न पहलों और वित्तीय धोखाधड़ी करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.