नोएडा, दिसम्बर 11 -- अलीगढ़ सहित अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ -आईएएस संदीप भागिया पर शोषण और उत्पीड़न के आरोप के बाद अधिकारियों का अलग-अलग स्थानों पर किया गया था तबादला -अलीगढ़ मंडलायुक्त कर रही हैं जांच, फाइल और जवाब के आधार पर पूछताछ शुरू की गई नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त आईएएस संदीप भागिया पर शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद तबादला किए गए अधिकारियों ने जांच अधिकारियों को जवाब सौंपने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों के जवाब और उनकी फाइल के आधार पर पूछताछ भी शुरू हो गई है। अधिकारियों पर वित्तीय गड़बड़ियां के आरोप के बाद शासन स्तर पर एक जांच बैठाई गई थी। शासन स्तर पर अलीगढ़ मंडलायुक्त को अधिकारियों द्वारा वित्तीय गड़बड़ियां करने के आरोप की जांच सौंपी गई है। सचल दल इकाइयों द्वारा पान मसाला के अभिग्रहीत किए एक ही प्रकार...