पटना, नवम्बर 17 -- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (सीआईईटी)-राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (गृह मंत्रालय) के सहयोग से वित्तीय अपराध से बचाव के लिए कोर्स संचालित किया जा रहा है। यह कोर्स 'नैनो' के नाम से संचालित है। कोर्स कराने का उद्देश्य उन सभी चीजों के बारे में जागरूक करना है जिसके बारे में लोग कम जानते हैं या नहीं जानते हैं और अनजाने में वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। खास बात यह है कि जागरूकता के लिए बच्चे, शिक्षक के साथ कोई भी इस ऑनलाइन कोर्स को कर सकता है। रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क है। https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=913*ion=1991 लिंक पर जाकर कोर्स को ऑनलाइन ज्वाइन कर सकते हैं। कोर्स 15 मार्च 2026 को समाप्त होगा। 14 नवंबर से ऑन...