बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। विकास खंड हर्रैया की ग्राम मझौवा कुंवर के प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने की। इसके पूर्व ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कराया गया था। जांच में कार्यों में वित्तीय अनियमितता मिली थी। मझौवा कुंवर निवासी सरयू प्रसाद ने प्रधान व सचिव के विरूद्ध शिकायत की थी। शिकायत की जांच जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने किया था। उनके साथ जेई पीडब्लूडी भी रहे, जांच में वित्तीय अनियमितता मिली। इस पर प्रधान अरविन्द कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया। उनके आवास और रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए कारण बताओ नोटिस का स्पष्टीकरण नहीं आया। ऐसे में डीएम ने ग्राम प्रधान मझौवा कुंवर अरविन्द कुमार के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को प्रतिबंधित कर दिया गया। गांव में विकास कार्य को संचालित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.