सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- उस्का बाजार। गोरखपुर-अयोध्या क्षेत्र के शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सदन में प्रदेश सरकार से वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए शिक्षकों को अनुदानित करना चाहिए। वित्तविहीन शिक्षकों को वेतन न देना संविधान में वर्णित समानता के अधिकार का भी उलंघन है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार के लिए यह चिंता का विषय है। सरकार को 35 वर्षों से अधिक समय से प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय या वेतन प्रदान करना चहिए। शिक्षक विधायक की ओर से वित्तविहीन शिक्षकों की समस्या को सदन में उठने पर राम उजागिर पाण्डेय, अनिल मिश्र, वीरेंद्र, अमित, जनार्दन आदि ने सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.