महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के एक मैरेज हाल में उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का वार्षिक अधिवेशन एवं 14वां स्थापना दिवस समारोह हुआ। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े प्रदेश के पदाधिकारियो ने शामिल होकर विद्यालय संचालन में आ रही कई तरह की दुश्वारियों को संगठन के समक्ष रखा। प्रदेश अध्यक्ष महेश राव ने कहा कि प्रदेश भर में संचालित वित्तविहीन व प्राइवेट विद्यालय नौनिहालों को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। जबकि विद्यालय के संचालन में प्रशासनिक, आर्थिक एवं तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। प्रदेश सरकार से वित्तविहीन व प्राइवेट विद्यालयों के संचालन को सरल करने की मांग लगातार की जा रही है। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया एवं विशिष्ट अतिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.