लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक़ों की सेवा नियमावली तैयार करने के लिए शासन ने सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी है। समिति 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा को सौंपेगी। समिति में सचिव माध्यमिक शिक्षा के अलावा विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा वित्तविहीन संस्था एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रकरणों से सुविज्ञ कोई दो नामित प्रतिनिधि तथा कंसलटेंट मेसर्स डेलाइट का प्रतिनिधि सदस्य बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.