रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के वित्तरहित संस्थानों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की अनुदान राशि शनिवार शाम पांच बजे तक दिए जाने का निर्देश दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर वित्तरहित संस्थानों को राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इस मुद्दे को एक दिन पहले के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सभी डीईओ को अनुदान राशि शनिवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। राजेश प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए अपील आवेदन और शेष 27 प्रतिशत अनुदान की राशि स्वीकृत कर सभी जिलों को आवंटित की जा चुकी है। इसके बाद भी राशि वितरण में विलंब होना खेदजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्र 2024-25 के लिए 10 मार्च तक आवेदन प्राप्त कर 15 मार्च तक आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.