पटना, मार्च 26 -- विधान परिषद में बुधवार को सरकार की ओर से जोर देकर कहा गया कि राज्य के वित्त अनुदानित माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और डिग्री शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और कर्मियों के लिए अनुदान राशि दी जा रही है। जदयू के संजीव कुमार सिंह के ध्यानाकर्षण के दौरान हस्तक्षेप करते हुए संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों का बकाया अनुदान शीघ्र भुगतान के लिए सरकार चिंतित है और इसकी व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने ही शिक्षकों के लिए अनुदान का प्रावधान किया था। हम लोगों की पूरी हमदर्दी वित्त रहित शिक्षकों के साथ है। सरकार हर हाल में चाहती है कि उनका भुगतान जल्द से जल्द हो जाए। नीतीश सरकार के पहले किसी ने उनके प्रति कोई संवेदनशीलता या उदारता नहीं दिखायी। शिक्षकों के हितों के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.