लखीसराय, मार्च 19 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर स्थित महिला महाविद्यालय में मंगलवार को बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री व प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुतला दहन किया गया। मुंगेर विवि मुंगेर के महासचिव सह महिला कॉलेज के शिक्षक प्रो. गणेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विजय चौधरी के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। अनुदान के बजाय वेतनमान की मांग के साथ प्रदर्शन कर रहे शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों ने कहा कि वर्तमान के बजाय पूर्व शिक्षा मंत्री बन चुके विजय चौधरी हम वित्तरहित शिक्षकों के खिलाफत में हैं। विधान सभा में वे सिरे से वेतनमान को खारिज करते हैं। जिनका कहना है कि हम वित्तरहित का दर्जा दिए हैं। जिसको लेकर दिया जा रहा अनुदान काफी है। जबकि सच्चाई यह है कि बस चुनाव के अवसर पर ही अनुदान प्राप्त होता है। महिला कालेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.