चंदौली, अक्टूबर 7 -- चंदौली। जिले में दलहनी एवं तिलहनी फसलों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से विकास खंड नियामताबाद बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र में सोमवार नि:शुल्क मिनी किट बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने ई लॉटरी के माध्यम से चयनित 24 किसानों को सरसों, 6 किसानों को चना, 16 किसानों को मटर एवं 34 किसानों को मसूर मिनी किट वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को समृद्ध करने के लिए तिलहनी और दलहनी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि अच्छे उत्पादन के लिए खेती में समय से बीज की बुआई करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। किसान को तिलहनी फसल के रूप में सरसों की बुआई 15 अक्तूबर तक अवश्य कर दें। सरसों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.