पिथौरागढ़, अक्टूबर 17 -- शहर से लगे गांवों में मनेरगा के तहत पक्के निर्माण कार्य नहीं किए जा रहे हैं। शुक्रवार को विण ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायतों में पक्के निर्माण व व्यक्तिगत कार्य कराने की मांग उठाई है। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में विण ब्लॉक के ग्राम प्रधान एकत्र हुए। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष भरत राम ने बताया कि शहर से लगे गांव में मनेरगा संचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कहा कि इसका मुख्य कारण अधिकांश योजनाओं में कृषि, जल, भूमि संरक्षण से संबधित कार्यों में कच्चे कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता है। ग्राम पंचायतों में पर्याप्त भूमि है, स्थानीय लोग मनेरगा के तहत रोजगार की मांग कर रहे हैं। संपर्क मार्ग, दीवार, नौले-धारे संवर्धन, चैक डैम व व्यक्तिगत रोजगारपरक जैसी योजनाओं को प्राथमिकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.